Coffea Cruda – कॉफ़िया क्रूडा (कॉफ़ी)

संशोधित: 15 May 2026 ThinkHomeo

Coffea Cruda अत्यधिक हर्ष, मानसिक उत्तेजना के कारण नींद न आने (Insomnia) और शोर-गुल से दर्द बढ़ने की अचूक होम्योपैथिक दवा है। जानें इसके दांत दर्द के विचित्र लक्षण और उपयोग।

Coffea Cruda – कॉफ़िया क्रूडा (कॉफ़ी)

Coffea Cruda (कॉफ़िया क्रूडा) होम्योपैथी में स्नायु-मंडल (Nervous System) की अति-संवेदनशीलता (Nervous hypersensitivity), अत्यधिक खुशी (Excessive joy) के कारण नींद न आने और दर्द की तीव्र अनुभूति के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधि है।N

व्यापक-लक्षण तथा मुख्य-रोग (Generals and Particulars)

  1. मानसिक उत्तेजना (Mental excitement): सब इन्द्रियों की उत्तेजित अवस्था (Over-sensitiveness of all senses) तथा निद्रा-नाश (Sleeplessness / Insomnia)।
  2. हर्ष (Joy): अत्यधिक हर्ष से नींद न आना।
  3. दर्द का बढ़ना: शोर-गुल (Noise) और हरकत (Motion) से दर्द बढ़ जाना।
  4. दांत का दर्द (Toothache): दांत के दर्द में मुख में ठंडे पानी (Cold water) से आराम।
  5. सिर-दर्द: सिर में कील चुभने-जैसा (Nail driven sensation) दर्द।
  6. प्रतीकार (Antidote): अधिक कॉफी पीने से होने वाले रोग का प्रतीकार।

प्रकृति (Modalities) - लक्षण कम या ज्यादा होना

लक्षणों में कमी (Better / Amelioration):

  • मुंह में ठंडे पानी से लाभ।
  • गर्मी (Warmth) से रोगी को लाभ होना।

लक्षणों में वृद्धि (Worse / Aggravation):

  • अचानक मानसिक उत्तेजना (Sudden mental excitement)।
  • अचानक अति-हर्ष (Sudden excessive joy) से वृद्धि।
  • शोर-गुल (Noise), हरकत (Motion) से वृद्धि।
  • ठंड (Cold) से रोग में वृद्धि।

 

1. मानसिक-उत्तेजना, सब इन्द्रियों की उत्तेजित अवस्था तथा निद्रानाश (Mental Excitement and Insomnia)

  • कॉफी (Coffee) पीने वाले जानते हैं कि इससे मानसिक-चेतनता (Mental alertness) जाग जाती है। इसके रोगी की विचार-शक्ति (Thinking power) बड़ी तीव्र हो जाती है। जो कुछ करना हो झट करने को दौड़ता है, विचार करने लगता है तो उसमें इतना खो जाता है कि सोचा ही रहता है। विचारों का प्रवाह (Flow of thoughts) उसे घेरे रहता है।
  • अगर वह व्यापारी (Businessman) है तो व्यापार की योजनाएं (Business plans) बनाता चला जाता है, यहाँ तक कि इन विचारों में वह नींद को भी खो बैठता है। उसका मानस (Mind) उत्तेजित रहता है। उसके विचार जगत् को जब चिंतन की लहरें आप्लावित करने (Overflow / Overwhelm) लगती हैं, तब उसके लिये उनसे छुटकारा पाना कठिन हो जाता है।
  • उसकी हर इन्द्रिय (Sense organ) उत्तेजित हो उठती है। दूर-दूर की आवाजें उसे सुनाई देने लगती हैं। रात को कहीं दूर घंटा बज रहा हो, कुत्ते भौंक रहे हों, सब उसे सुनाई पड़ता है। मानसिक-उत्तेजना के सब विकार इस औषधि में पाये जाते हैं। जरा से शोर (Slight noise) से उसकी तकलीफें बढ़ जाती हैं। दरवाजे का खुलना, घंटी का बजना, बच्चों का दौड़ना-धूपना, उनके पैरों की आहट (Footsteps)—जिन आवाजों की तरफ स्वस्थ व्यक्ति का ध्यान तक नहीं जाता है, वे उसे परेशान कर देती हैं।
  • सारे 'मैटीरिया मैडिका' (Materia Medica) में दूसरी कोई औषधि ऐसी नहीं है जिसमें आवाज को सुनने से तकलीफ इतनी बढ़ जाती हो। इस रोगी का दर्द आवाज से बढ़ जाता है। Nux Vomica (नक्स वोमिका) में यह लक्षण है, परन्तु आवाज से हाथ-पैर में भी दर्द का बढ़ जाना, कान की इन्द्रिय का इतना उत्तेजित होना कि शब्द (Sound) को भी बर्दाश्त न कर सके—ऐसी स्थिति में कॉफ़िया से तत्काल लाभ होता है।

2. हर्ष से नींद न आना (Sleeplessness from Excessive Joy)

  • कई लोगों को कॉफी पीने से नींद नहीं आती। होम्योपैथिक शक्तिकृत कॉफ़िया (Potentized Coffea) की 200 शक्ति की एक मात्रा उत्तेजित मन को शान्त कर स्वाभाविक निद्रा (Natural sleep) प्रदान करती है।
  • उपयोग: इस औषधि का उपयोग तब किया जाता है जब मानसिक उत्तेजना के कारण, और खासकर किसी 'हर्षदायक समाचार' (Joyful news) के कारण मन इतना उत्तेजित हो जाय कि नींद ही न आये। किसी को लॉटरी (Lottery) का रुपया एकदम मिल जाने से नींद नहीं आती। ऐसे समयों में कॉफ़िया आश्चर्यजनक असर पैदा करती है और पासे पलटता हुआ (Tossing about in bed) रोगी शान्त निद्रा में सो जाता है परन्तु  इसी अवस्था में यह उपयोगी है, हर प्रकार के उन्निद्र रोग (Insomnia) में नहीं।
  • इसका काम मानसिक-उत्तेजना को शान्त कर देना है। सिर्फ नींद न आती हो, तब इसका कोई उपयोग नहीं है। (अशुभ समाचार / Bad news से नींद न आने में Gelsemium दवा है)।

3. शोर-गुल और हरकत से दर्द बढ़ना (Pain Worse by Noise and Motion)

  • जैसा हमने ऊपर कहा, इस औषधि का अद्भुत लक्षण यह है कि शोर-गुल (Noise) से दर्द बढ़ जाता है। रोगी की सुनने की शक्ति अन्य शारीरिक-इन्द्रियों की तरह इतनी तीव्र हो जाती है कि शब्द सुनने से ही दर्द होने लगता है। चेहरे का दर्द, दांत का दर्द, सिर-दर्द, टांगों में दर्द—कहीं भी दर्द हो, शोर-गुल से दर्द का बढ़ जाना इसका विशेष लक्षण है।

डॉ. हेरिंग का अनुभव: डॉ. हेरिंग (Dr. Hering) ज्वर (Fever) के साथ दर्द में Aconite (एकोनाइट) और Coffea (कॉफ़िया) पर्याय-क्रम से (In alternation), एक-दूसरे के बाद दिया करते थे। जब एकोनाइट के ज्वर के लक्षण और कॉफ़िया के स्नायविक-उत्तेजना, असहनशीलता (Intolerance to pain) के लक्षण मौजूद हों, तब इन दोनों का एक-दूसरे के बाद देना लाभदायक सिद्ध होता है; यद्यपि अगर एक ही औषधि से सब लक्षण ठीक हो जायें तब दोनों के देने की कोई आवश्यकता नहीं।

  • हरकत से वृद्धि: शोर-गुल के अतिरिक्त हरकत (Motion) से भी कॉफ़िया का दर्द बढ़ जाता है। किसी जगह भी दर्द हो, अगर शरीर के किसी भाग में भी दर्द हो और किसी दूसरी औषधि के लक्षण स्पष्ट न दीख रहे हों तब इस औषधि की 200 शक्ति की एक मात्रा देने से लाभ होता है क्योंकि मानसिक-उत्तेजना के कारण दर्द की तीव्रानुभूति (Intense perception of pain) को यह शान्त कर देता है। कॉफ़िया का दर्द हरकत से बढ़ता है, वह ठंडी हवा (Cold air) को नहीं सह सकता।

4. दांत के दर्द में मुख में ठंडे पानी से आराम (Toothache Better by Cold Water)

  • इस औषधि का रोगी 'शीत-प्रधान' (Chilly patient) होता है, परन्तु इसका अद्भुत-लक्षण यह है कि दांत के दर्द में, जबड़े के दर्द (Jaw pain) में बर्फ के समान ठंडे पानी (Ice cold water) को मुख में रखने से आराम मिलता है।
  • ठंड लगने से भी जब दांत का दर्द शुरू हो जाय, या मानसिक उत्तेजना से, हर्ष-समाचार से दांत का दर्द उठ खड़ा हो, तब भी ठंडे पानी को मुख में रखने से लाभ होता है। यद्यपि रोगी स्वभाव से शीत-प्रकृति का होता है, तो भी वह गर्म चाय (Hot tea) नहीं पी सकता।
  • अनेक औषधियों में रोगी के 'व्यापक-लक्षण' (Generals) उसके 'अंग-विशेष' (Particulars) के लक्षणों के विपरीत (Contradictory) होते हैं। 
  • कॉफ़िया का रोगी शीत-प्रधान है, परन्तु उसका मुख का दर्द ठंडा पानी ही मांगता है। इन दोनों के विरोध को देखते हुए हमें उसके 'व्यापक-लक्षण' को ही ध्यान में रखना होगा। यह नहीं देखना होगा कि क्योंकि वह दांत के दर्द में ठंडा पानी चाहता है, इसलिये उसे गर्म रोगी समझा जाय।
  • सिद्धांत: होम्योपैथिक-सिद्धान्त के अनुसार गर्म रोगी को गर्म दवा (Hot remedy) दी जाती है, ठंडे रोगी को ठंडी दवा (Cold remedy) दी जाती है क्योंकि इस शास्त्र का सिद्धान्त 'समः समं शमयति' (Similia Similibus Curentur / Like cures like) का है। कॉफ़िया का रोगी मिजाज़ का ठंडा रोगी है, इसलिये दांत दर्द में ठंडा पानी चाहने पर भी उसके 'व्यापक लक्षण' के आधार पर उसे ठंडी दवा ही देनी होगी।
  • तुलना: मुँह में ठंडा पानी रखने से कॉफ़िया का दर्द स्थायी तौर पर (Permanently) मिट जाता है। Chamomilla (कैमोमिला) में भी यह लक्षण है, परन्तु उसमें ठंडे पानी से कुछ देर ही दर्द कम होता है, फिर शुरू हो जाता है। कैमोमिला में मुख में गर्म पानी (Hot water) रखने से दर्द बढ़ जाता है।

5. सिर में कील चुभने का-सा दर्द (Nail Driven Sensation in Head)

  • सिर की कनपटी (Temple) या खोपड़ी (Skull) के ऊपर की हड्डी पर ऐसा दर्द होता है मानो कील (Nail) चुभ रही है। Ignatia (इग्नेशिया) तथा Thuja (थूजा) में भी ऐसा दर्द है जिसमें सिर में कील की-सी चुभन होती है।

6. अधिक कॉफी पीने से होने वाले रोग का प्रतीकार (Antidote for Excessive Coffee)

  • अधिक कॉफी पीने से अगर उन्निद्र-रोग (Insomnia) हो जाय, तब कॉफ़िया काम नहीं करेगा। तब इस रोग तथा कॉफी से होने वाले अन्य रोगों के लिये Nux Vomica (नक्स वोमिका), Ignatia (इग्नेशिया) तथा Chamomilla (कैमोमिला) लाभदायक हैं (ये इसके Antidotes हैं)। आजकल लोग कॉफी बहुत पीते हैं, इसलिये यह जानना आवश्यक है।

7. शक्ति तथा प्रकृति (Potency and Nature)

  • शक्ति (Potency): 3, 6, 200 (200 शक्ति ज्यादा लाभ करती है)।
  • प्रकृति: औषधि 'सर्द' (Chilly) प्रकृति के लिये है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: Coffea Cruda का सबसे मुख्य उपयोग क्या है? 

उत्तर: इसका सबसे मुख्य उपयोग 'नींद न आने' (Insomnia) की समस्या में होता है, विशेषकर तब जब नींद किसी बहुत बड़ी खुशी (Excessive joy), अच्छी खबर, लॉटरी लगने या अत्यधिक मानसिक उत्तेजना (Mental excitement) के कारण उड़ गई हो।

प्रश्न 2: इसके दांत दर्द (Toothache) का सबसे अनोखा लक्षण क्या है? 

उत्तर: इसका सबसे अनोखा लक्षण यह है कि दांत दर्द में मुंह के अंदर 'बर्फ जैसा ठंडा पानी' (Ice-cold water) रखने से दर्द एकदम गायब हो जाता है, लेकिन जैसे ही पानी मुंह की गर्मी से गर्म होता है, दर्द वापस आ जाता है।

प्रश्न 3: क्या बहुत ज्यादा कॉफी पीने से उड़ी नींद को यह दवा वापस ला सकती है? 

उत्तर: नहीं। ज्यादा कॉफी पीने से उत्पन्न हुई समस्याओं (जैसे अनिद्रा या घबराहट) में यह दवा काम नहीं करती। उन दुष्प्रभावों को काटने (Antidote) के लिए होम्योपैथी में Nux Vomica (नक्स वोमिका) या Ignatia (इग्नेशिया) जैसी दवाएं दी जाती हैं।

प्रश्न 4: क्या यह दवा सिरदर्द या अन्य दर्दों में भी काम करती है? 

उत्तर: जी हाँ, यदि सिरदर्द ऐसा हो जैसे सिर में 'कील चुभ रही हो' (Nail driven sensation), और शरीर का कोई भी दर्द शोर-गुल (Noise) या किसी के चलने की आहट से बहुत ज्यादा बढ़ जाए (Hypersensitivity), तो यह दवा बहुत तेजी से आराम पहुंचाती है।


यह सामग्री सिर्फ शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और से पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

इस लेख को साझा करें

संबंधित लेख

0 संबंधित लेख
coffea cruda insomnia homeopathy dawa
+50 और खोजें
neend ki dawa Coffea Cruda (Coffee) homeopathy medicine for insomnia aur nerves Coffea Cruda uses in Hindi homeopathic medicine for sleeplessness Coffea Cruda 200 benefits toothache relief homeopathy insomnia due to joy and excitement hypersensitivity remedy Coffea Cruda 30 uses in Hindi Coffea Cruda 200 uses in Hindi कॉफ़िया क्रूडा होम्योपैथिक दवा के फायदे Coffea Cruda homeopathic medicine benefits अनिद्रा के लिए होम्योपैथिक दवा Coffea Cruda 30 ch uses in Hindi दिमाग में लगातार विचार आने के कारण नींद न आना दांत दर्द के लिए कॉफ़िया क्रूडा के फायदे ज्यादा खुशी या उत्तेजना के कारण नींद न आने की दवा Coffea Cruda for toothache relief Sensitivity to noise and light homeopathy Coffea cruda ke fayde aur nuksan Neend ke liye best homeopathic medicine Coffea cruda 200 kab leni chahiye Dimag shant karne ki dawa Coffea cruda 30 dose in hindi Daant dard ki homeopathic medicine Cofea cruda Coffe cruda Coffia cruda कॉफी क्रूडा कफिया क्रूडा Coffera cruda Coffea Cruda 1M uses in Hindi Coffea Cruda 30 dose for child Coffea Cruda 6c uses and benefits Coffea Cruda Q Mother Tincture uses in Hindi कॉफ़िया क्रूडा 200 कब और कैसे लें Coffea Cruda vs Nux Vomica for insomnia Coffea Cruda vs Chamomilla for toothache क्या कॉफ़िया क्रूडा को रोज़ ले सकते हैं Coffee पीने के बाद नींद न आए तो कौन सी होम्योपैथिक दवा लें कॉफ़िया क्रूडा के साइड इफेक्ट्स क्या हैं Cofia Cruda 200 Coffea Crud Kofia Cruda medicine Coffee wali homeopathic dawa Cofiya cruda 30 Homeopathy for labor pains Coffea Cruda Coffea Cruda for facial neuralgia Sudden joy causing illness homeopathy Overactive mind sleep remedy homeopathy.